असंख्य पिंड
अनंत प्रसार
अनजान क्षितिज
असह्य प्रहार
अद्भुत जन जन
अद्भुत जीवन
अद्भुत ही तो
है ये संसार
अद्भुत ज्योति
अद्भुत वाचन
अद्भुत लगते
स्वनिर्म विचार
आँचल से ढक सर
अधरों को
दिया गया है
तनिक विस्तार
अम्बर के मोती
आनन् पर
फबते यों
मानो अलंकार
आँगन में खिलतें है प्रतिपल
सुन्दर प्यारे गुल और गुलज़ार
अनूठी किसकी रचना है ये
अदृश्य क्यों वो चित्रकार
अनदेखे हाथों ने उसके
कैसे किया विश्व का आविष्कार?
अबूझ पहेली किसकी ये
किसकी कल्पना का पसार?
क्यों नहीं सामने है वो कण
जो है इन प्राणों का आधार?
क्यों नहीं पता इस बारे में?
क्यों बनता नहीं कोई विचार?
क्यों धरा स्वयं नहीं कह उठती
मैं ही हूँ यह , नहीं कोई और!
रचना

No comments:
Post a Comment