Pages

Sunday, March 21, 2010

रात्रि सौंदर्य

Wrote this one some ten years back.
The oldest one I have a written record of.
I am posting it in Hindi to enable a proper reading.
If you find any issues in reading devanagari script, transliterate to English :)








नित नियत समय पर निशा,

मात देती प्रभात को,

या कहो जाता प्रकाश,

लाने अँधेरी रात को,

रात को ठंडी हवा,

जब लहर लहर लहराई,

यों लगा रति सी रजनी,

हँसी और मुस्काई,

चाँद की चांदनी दिव्य,

ऐसी दी दिखाई,

की जिसके सामने दीप्ती ज्योति की,

लजाई और शरमाई,

जब ऐसा शोभायमान हो,

प्रकाश अंधकार का,

तब कैसे नाकारा जा सकता है,

सौंदर्य अनुपम रात का?

रचना